Saturday, September 19, 2026

बिना बालों के।

जब बच्चा तुम्हारा 
रोने के बजाए तुम्हे देख हंसने लगे
समझ लेना
टकले हो तुम।

जब तुम्हे 
न्योते पर जाने से जी घबराए
जाने मैं हिचकिचाए
समझ लेना
गंजे हो तुम।

जब तुम्हे
तुम्हारी बीवी कहे
नाई से दाढ़ी कटवाओ
समझ लेना 
टकले हो तुम।

जब तुम्हारें बाथरूम 
मैं शैंपू ना हो
बस फेसवॉश और साबुन मिले
समझ लेना 
गंजे हो तुम।

जब तुम
दोस्तो के बीच
बात कर रहे हो तभी मिले 
एक ज़ोर से टैपिली 
समझ लेना
टकले हो तुम।

जब तुम्हारा नाई तुमसे बोले
बड़े दिनों के बाद आये हो
क्या लगाऊँ
ट्रिमर या उस्तरा
समझ लेना
गंजे हो तुम।

कुछ भी करले
विग लगा कर
बजाओ वकील
याद रखना 
कोर्ट का अधूरा समन हो तुम
क्योंकि
उजड़ा चमन हो तुम।